कांस्टेबल भर्ती परीक्षा : अभ्यर्थी को नकल करा रहा था परीक्षक, दोनों हुए गिरफ्तार

By: Ankur Sun, 08 Nov 2020 10:55:08

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा : अभ्यर्थी को नकल करा रहा था परीक्षक, दोनों हुए गिरफ्तार

राजस्थान में आज कांस्टेबल भर्ती परीक्षा संपन्न हुई हैं। इस परीक्षा में किसी प्रकार की चिंटिंग ना हो इसके लिए कई तैयारियां की गई थी। अजमेर जिले के किशनगढ़ स्थित परीक्षा केन्द्र पर पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में नकल का मामला प्रकाश में आया। KD जैन स्कूल परीक्षा केंद्र पर एक परीक्षक अपने परिचित अभ्यर्थी को नकल कराते हुए पकड़ा गया। मदनगंज थाना पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया। सूचना मिलने पर अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

SP कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि रोजाना 2 पारियों में परीक्षा हो रही है और दूसरी पारी में यह मामला पकड़ा गया। परीक्षक स्कूल का ही शिक्षक राजेश शर्मा है और परीक्षार्थी जोधपुर निवासी सुनील मेघवाल है। मदनगंज थाना पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बीते तीन दिन से जिले में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है और करीब पचास हजार से ज्यादा परीक्षार्थी 23 केन्द्रों पर शामिल हुए। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त भी रहे।

ये भी पढ़े :

# राजस्थान : शातिर चोरों ने बनाया मोबाइल शॉप को अपना निशाना, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

# राजस्थान : पुलिस ने सुलझाई मर्डर की गुत्थी, अपमान का बदला लेने के लिए सिर पर पत्थर मार ली जान

# हिमाचल प्रदेश : सोशल मीडिया पर मित्र बनाकर महिला से 48 लाख की ठगी, गिरफ्तार नाइजीरिया का मास्टरमाइंड

# उत्तरप्रदेश : सात साल की मासूम की निर्मम हत्या, अपहरण कर किया गया दुष्कर्म

# उत्तरप्रदेश : झाड़ियों में मिला दो दिन से लापता महिला का शव, कुचला हुआ था चेहरा

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com